फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शहर में फैला पीलिया, 15 बच्चों समेत 28 लोग अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
कुल्लू अस्पताल में वारयरस हेपेटाइटिस के बारे ्रमें जानकारी लेते जिला कार्यक्रम अ​धिकारी डा 
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय में पीलिया की चपेट में बच्चे भी आ गए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में 15 से अधिक बच्चों सहित करीब 28 मरीज उपचार के लिए दाखिल किए गए हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में अफरातफरी है। विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने लोगों को बरसात के मौसम में पीने का पानी और साफ-सफाई को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

मंगलवार काे विभाग के अधिकारियों ने वार्ड में जाकर बच्चों सहित सभी पीलियाग्रस्त मरीजों की जानकारी ली। इसमें अधिकतर मरीज कुल्लू शहर से सामने आए हैं। कुछ बच्चे लगवैली और गड़सा घाटी से भी हैं। तीन-चार दिन से सामने आ रहे मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
जलशक्ति विभाग को भी शहर को जोड़ने वाली पेयजल स्कीमों की उचित देखभाल और रखरखाव का सुझाव दिया है। बच्चे के साथ आई शांति देवी, ममता देवी और नीना गौतम ने कहा कि उनके बच्चों को पेट दर्द के साथ उल्टी और दस्त हो रहे हैं। नीना गौतम ने कहा कि नलों में मटमैला पानी आ रहा है। पानी छानकर और उबालकर पीने के बाद भी उनकी बेटी को पीलिया हो गया। जिला अस्पताल में तैनात जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुरेश कुमार ने कहा कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की स्थिति नियंत्रण में है। जलशक्ति विभाग को भी पत्राचार कर पेयजल योजनाओं का निरीक्षण करने के लिए कहा है। अस्पताल में दाखिल मरीज अखाड़ा बाजार, शीशामाटी, सुल्तानपुर, गांधीनगर, गड़सा और लगवैली क्षेत्र से हैं।
विज्ञापन

....
लाउडस्पीकर से जागरूक किए लोग
पीलिया के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की जन शिक्षा अधिकारी निर्मला महंत ने मंगलवार को कुल्लू के गांधी नगर, शीशामाटी, अखाड़ा और ढालपुर में माइक से लोगाें को पीलिया के लक्षणों, बचाव और समय पर इलाज के महत्व के बारे में जागरूक किया।
.... पीलिया से बचाव के लिए अपनाएं ये सावधानियां
-केवल उबला हुआ या शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल ही पीएं।
-भोजन करने से पहले और शौचालय के उपयोग के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं।
-खुले में बिकने वाले कटे फल एवं अस्वच्छ भोजन का सेवन न करें।
-भोजन और पेयजल को हमेशा ढककर रखें।
-घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें।
-क्लोरीन की गोलियों का स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार उपयोग करें।
-पीलिया के लक्षण जैसे आंखों एवं त्वचा का पीला पड़ना, गहरे रंग का मूत्र, भूख कम लगना, बुखार, उल्टी या अत्यधिक कमजोरी दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें