फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जतिन मिस्टर और तनवी बनीं मिस फेयरवेल

Sat, 15 Feb 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय उच्च विद्यालय सचानी में विदाई समारोह मनाया गया। इसमें नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विदाई दी।
विज्ञापन

समारोह में विद्यार्थियों ने कविता पाठ, फैशन शो, नृत्य-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए पलों और अनुभवों को भी साझा किया। विदाई समारोह में मिस्टर एवं मिस फेयरवेल का चुनाव आकर्षण का केंद्र रहा। कई पड़ाव पार करने के बाद जतिन शर्मा को मिस्टर और तनवी को मिस फेयरवेल का खिताब मिला। मुख्याध्यापक स्वरूप राणा ने कहा कि इतने वर्षों तक विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से लगाव होना लाजिमी है। शिक्षकों ने अपनी जिम्मेदारियों और भूमिका को हर लिहाज में पूरा करने का प्रयास किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें