फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जसरथ गांव को दिसंबर तक मिलेगी पुल की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उपमंडल उदयपुर के वामतट पर बसे जसरथ गांव को इस वर्ष पुल की सौगात मिलने की आस है। चंद्रभागा नदी पर 85 मीटर लंबे स्टील ट्रस पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक जसरथ गांव के लिए पुल और सड़क निर्माण पर कुल 9.5 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस पुल के बन जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही किसान अपने खेतों की नगदी फसलों को आसानी से मंडियों तक पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में नालडा छोर से जसरथ गांव के लिए छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए कच्ची सड़क उपलब्ध है। यह सड़क वर्ष 2022 में जाहलमा नाले में आई बाढ़ के बाद बनाई गई थी। उस समय चंद्रभागा नदी का जलस्तर उफान पर आने से जसरथ गांव के लिए बना पुराना पैदल पुल ध्वस्त हो गया था। आपदा के बाद नालडा पुल से जसरथ गांव तक यह संपर्क सड़क तैयार की गई।
फिलहाल ग्रामीण और व्यापारी इसी सड़क के माध्यम से छोटे वाहनों की मदद से अपनी नगदी फसलें मंडियों में भेजते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चंद्रभागा नदी पर निर्माणाधीन स्टील ट्रस पुल बनने से आवाजाही की परेशानी खत्म हो जाएगी। साथ ही किसानों की नगदी फसलें बड़े वाहनों से सीधे देश की मंडियों तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का कार्यभार देख रहे अश्विनी कुमार ने बताया कि दिसंबर तक जसरथ पुल को किसी भी सूरत में तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, विधायक अनुराधा राणा ने लोक निर्माण विभाग से पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें