फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर सब्जी मंडी में 110 रुपये प्रति किलो बिका जापानी फल

Wed, 01 Oct 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। सब्जी मंडी भुंतर में मंगलवार को जापानी फल 110 रुपये प्रति किलो बिका है। जापानी फल के सब्जी मंडी में बेहतर दाम बने हुए हैं। जापानी फल की व्यापारियों में अच्छी मांग बनी हुई है। दशहरा और दिवाली सीजन के बीच यह मांग और बढ़ेगी। मांग बढ़ने का फायदा बागवानों को मिलेगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि दशहरा और दिवाली के बीच फलों की मांग बढ़ती है। कुल्लू में तैयार होने वाला जापानी फल स्वाद और गुणवत्ता में बेहतर होता है।
तुड़ान के बाद कई दिनों तक जापानी फल खराब नहीं होता है इसलिए इसकी मांग अधिक रहती है। सब्जी मंडी भुंतर, बंदरोल आदि में सेब, अनार के साथ जापानी फल भी आ रहा है। आने वाले दिनों में सब्जी मंडी में आने वाली जापानी फल की खेप में इजाफा होगा। अक्तूबर माह के अंत तक कुल्लू में जापानी व अन्य फलों का सीजन चलेगा।
बागवान रमेश लाल, मोहर सिंह, नवीन, चमन ठाकुर, प्रेम सिंह और डाबे राम ने कहा कि जापानी फल का तुड़ान बागवानों ने शुरू कर दिया है। इस बार मानसून में अधिक बारिश से सेब को काफी नुकसान हुआ है। जापानी फल बरसात में तैयार नहीं हुआ था। ऐसे में सेब के मुकाबले जापानी फल को नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बागवानों को जापानी फल के बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

भुंतर सब्जी मंडी में आढ़ती मानस कुमार सूद ने कहा कि सब्जी मंडी में जापानी फल 110 रुपये प्रति किलो तक बिका। जापानी फल के आने वाले दिनों में दामों में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें