फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सितारा बनकर चमका जापानी फल, रिकॉर्ड 300 रुपये किलो मिले दाम

Wed, 17 Dec 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
भुंतर में जापानी फल की पैकिंग करने में जुटे कामगार।-संवाद
विज्ञापन
सीजन के आखिरी दौर में तोड़े सारे रिकाॅर्ड, कम आवक होने से बढ़ी मांग
विज्ञापन

हाथोंहाथ खरीद रहे व्यापारी, उम्दा दाम मिलने से कुल्लू के बागवान खुश
अजय कुमार
कुल्लू। सीजन के आखिरी पड़ाव पर पहुंचते-पहुंचते जापानी फल ने भुंतर सब्जी मंडी में इतिहास रच दिया। सीमित आवक और देशभर में बढ़ी मांग के चलते इस फल ने रिकॉर्ड दाम हासिल किए।
बुधवार को फुयू किस्म का जापानी फल 300 रुपये किलो से अधिक दाम पर बिका। इससे बागवानों की उम्मीदें और खुशियां दोनों चरम पर पहुंच गईं। जिले में जापानी फल का सीजन समापन की ओर है। सब्जी मंडी में जापानी फल की आवक कम होने से व्यापारी इसे हाथोंहाथ खरीद रहे हैं। अभी तक जापानी फल को कुल्लू से लेकर चंडीगढ़ और दिल्ली की मंडियों में इतने दाम नहीं मिले हैं। अभी तक सीजन में अधिकतम 200 से 270 रुपये किलो तक जापानी फल बिका था। अंतिम दौर में तीन सौ के पार बाेली लगने से बागवानों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

बागवान दो से तीन गुना अधिक दाम मिलने से गदगद हैं। घाटी के बागवान राजकुमार, डूगले राम, यान सिंह, शंकर सिंह और हरि सिंह नेगी ने कहा कि इस बार बागवानों को जापानी फल के ही उम्दा रेट मिले हैं। सीजन खत्म होने पर जापानी फल के दामों गिरावट आती थी लेकिन इस बार रेट बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

देशभर में जापानी फल की मांग आने से बागवानों में खुशी है। भुंतर सब्जी मंडी के आढ़ती रामपाल, सोनू, गुलशन ठाकुर, ईशान चौधरी और भाग सिंह ठाकुर ने कहा कि जापानी फल मंडियों में तब पहुंचता है जब देश की सब्जी मंडियों में कोई और फल नहीं होते हैं। इन फलों की मांग दिल्ली और केरल में अधिक रहती है। इस बार उम्दा फसल और दाम मिलने से बागवानों की आर्थिकी मजबूत होगी। बुधवार को फुयू वैरायटी जापानी की 300 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब बोली लगी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें