फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जाओं स्कूल ने जीती खो-खो प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाओं ने खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता की खो-खो स्पर्धा में जीत दर्ज की है। फाइनल मुकाबले में जाओं ने 15 वर्षों से विजेता रही खरगा की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ जाओं स्कूल ने खरगा की लंबे समय से चली आ रही विजयी परंपरा पर विराम लगा दिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला शुरू से ही रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। जाओं स्कूल के खिलाड़ियों ने खेल कौशल, फुर्ती और आपसी तालमेल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी। निर्णायक क्षणों में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर जाओं की टीम ने जीत हासिल की। टीम की उपलब्धि में खिलाड़ियों की मेहनत के साथ कोच मोहर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें