फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सातवें दिन में पहुंचा जनहित संघर्ष मोर्चा का क्रमिक अनशन

विज्ञापन
आनी में विभिन्न मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

आनी क्षेत्र की जनहित मांगों को लेकर जनहित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले चल रहा क्रमिक अनशन रविवार को सातवें दिन में प्रवेश कर गया।
अनशन के समर्थन में रविवार को रमा देवी, ओमी, पद्म प्रभाकर, हीरा लाल जोशी सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। मोर्चा के पदाधिकारी पद्म प्रभाकर ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार और संबंधित विभाग अमल नहीं करते हैं, तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अनशन को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक एपीएमसी कुल्लू के चेयरमैन भी उनकी समस्याएं सुनने के लिए मौके पर नहीं पहुंचे हैं।
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर उनकी ओर से भी कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कें अवरुद्ध हैं और बस सेवाएं प्रभावित हैं, लेकिन कांग्रेस नेता अपनी कार्यकारिणी के गठन में व्यस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और विकास कार्यों की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोर्चा की प्रमुख मांगों में आनी में लंबित सब्जी मंडी का निर्माण जल्द शुरू करना, एनएच-305 के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज करना शामिल है। इसके अलावा आनी सब डिपो में पर्याप्त बसों का प्रबंध करना, दूध की हर माह समय पर अदायगी सुनिश्चित करना और दुग्ध सोसायटियों में दूध खरीद से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना शामिल है। इसके अलावा आनी अस्पताल में जल्द अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाने और शिशु रोग विशेषज्ञ की तैनाती की भी मांग की गई है। पद्म प्रभाकर ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें