फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर-दियार सड़क पर डेढ़ घंटे तक थमी रही वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
कुल्लू के भुंतर बगीचा रोड़ पर लगा जाम। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर तहसील के तहत आने वाली भुंतर-दियार सड़क में रविवार को जाम लगने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की वजह से दोपहर बाद करीब डेढ़ घंटें तक सड़क पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। सड़क के किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों के कारण भुंतर-दियार सड़क पर पिपलागे के पास जाम लगा था।
विज्ञापन

दोनों तरफ वाहन खड़े होने और लगातार वाहनों के आवागमन के कारण जाम बढ़ता गया। 4:30 बजे तक यह जाम फोरलेन सड़क से लेकर बगीचा गांव तक जा पहुंचा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम खोलने की सारी कोशिशें नाकाम रहीं, जिसके बाद पुलिस की सहायता ली गई।
सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस के कर्मी मौके पर पहुंचे और जाम में फंसे लोगों के साथ जाम को खोलने का प्रयास किया। डेढ़ घंटे के बाद जाम खुल पाया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई एंबुलेंस नहीं आई। जाम ऐसा था कि एंबुलेंस का भी यहां से निकलना मुश्किल था।
विज्ञापन

घाटीवासी ललित, मोहर सिंह, धर्म चंद ने कहा कि इन दिनों शादियों का दौर चला हुआ है। ऐसे में कई लोग अपने वाहनों को बेतरतीव तरीके से सड़कों पर पार्क कर रहे हैं। जिससे जाम की स्थिति बन रही है। भुंतर शहर में तो रोजाना जाम की स्थिति रहती है। पुलिस को जाम की स्थिति से निपटने के लिए इंतजाम करने चाहिए। वाहनों को हर कहीं पार्क करने वालों पर शिकंजा कसना चाहिए।
एएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस लगातार लोगों से अपने वाहनों को पार्किंग में ही पार्क करने का आग्रह करती है। नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों का पुलिस चालान भी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें