फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: घायल मादा आईबैक्स लाहौल से शिमला रेफर, कुफरी में होगा उपचार

विज्ञापन
लाहौल में घायल अवस्था में मिले मादा आईबैक्स का नेचर पार्क शिमला में ट्रीटमेंट करते कर्मी। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
केलांग/ उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। वन विभाग ने जनजातीय क्षेत्र लाहौल से घायल मादा आईबैक्स को उपचार के लिए शिमला रेफर कर दिया है। अब मादा आईबैक्स का नेचर पार्क कुफरी में उपचार किया जा रहा है। लाहौल के तांदी पुल के पास 26 नवंबर को पांच वर्षीय मादा आईबैक्स घायल अवस्था में मिली थी, जिसे अब चिकित्सकों ने उपचार के लिए शिमला रेफर कर दिया है। उपचार के अलावा इसे 21 दिनों तक क्वारंटीन भी रहना होगा।
विज्ञापन

बता दें कि इंसानों को गंभीर बीमारी में रेफर किया जाना सबने देखा है, लेकिन किसी जीव-जंतु को उपचार के लिए शिमला रेफर किया जाना शायद ही किसी ने सुना होगा। वन विभाग लाहौल ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए पांच वर्षीय मादा आईबैक्स को उपचार के लिए चिकित्सकीय परामर्श पर नेचर पार्क शिमला भेज दिया है। हालांकि शिमला में पशु चिकित्सकों की देख-रेख में शनिवार शाम से इसका उपचार भी शुरू हो गया है।
गौरतलब है कि घायल आईबैक्स के दाएं पैर में चोट लगी है, जिस कारण वह चलने फिरने में असमर्थ है। घायल आईबैक्स का पट्टन वन रेंज जाहलमा में पशु चिकित्सक की देख-रेख में उपचार चल रहा था। चिकित्सक ने वन विभाग को बताया कि इसका एक्स-रे करवाने आवश्यकता है। ऐसे में आईबैक्स को शिमला भेजा गया है। वनरक्षक अश्वनी कुमार ने कहा कि उपचार के बाद दालंग के पास आईबैक्स को जंगल में छोड़ा गया था, लेकिन आईबैक्स चलने फिरने में फिर असमर्थ रहा। इस वजह से आईबैक्स को विभागीय कर्मचारी दोबारा उपचार के लिए जाहलमा में ले आए थे।
विज्ञापन

घायल मादा आईबैक्स को उपचार के लिए शिमला भेजा गया है। नेचर पार्क कुफरी में उसका उपचार किया जाएगा। आईबैक्स के रिवकर होते ही उसे वापस लाया जाएगा और दोबारा झुंड में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

- दिनेश शर्मा, वन मंडलाधिकारी लाहौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें