फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हाईवे-305 के खुलते ही सैलानियों से गुलजार हुआ जलोड़ी दर्रा

Fri, 13 Feb 2026 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
हाईवे-305 के खुलने से सैलानियों  से गुलजार हुई जलोड़ी दर्रा। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 छोटे वाहनों के लिए खुलने से सोझा, जलोड़ी व रघुपुरगढ़ में पर्यटन कारोबार को गति मिली है। हालांकि फरवरी माह में होटलों व होमस्टे की ऑक्यूपेंसी में कमी हुई लेकिन हाईवे बहाल होने से रोज सैकड़ों सैलानी बर्फ में मस्ती के लिए जलोड़ी दर्रा पहुंच रहे हैं। पर्यटकों से जिभी, घियागी, सोझा व रघुपुरगढ़ के पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। वीकेंड और आने वाले दिनों में और सैलानियों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बर्फबारी से करीब 18 दिन तक हाईवे-305 सोझा से आगे जलोड़ी दर्रा तक बंद रहा। ऐसे में आम लोगों के साथ सैलानी नहीं जा रहे थे। बर्फ हटाने के बाद अब यहां फोर बाई फोर के साथ छोटे वाहनों का पहुंचना शुरू हो गया है। ऐसे में सैलानियों ने जलोड़ी दर्रा के रघुपुरगढ़ का रुख कर दिया है। रघुपुगढ़ में कैंपिंग कर रहे स्थानीय युवाओं ने राहत की सांस ली है। अब बड़ी संख्या में पर्यटक कैंपिंग में पहुंच रहे हैं।
पर्यटन कारोबारी एवं सोझा टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रकाश, सुनील ठाकुर व किशोरी लाल ठाकुर ने कहा कि सोझा से जलोड़ी दर्रा तक हाईवे-305 के बंद होने से पर्यटन कारोबार कम हो गया था लेकिन अब सड़क के खुलने से बड़ी संख्या में सैलानी सोझा, जलोड़ी दर्रा व रघुपुरगढ़ आ रहे हैं। इसके अलावा यहां जलोड़ी दर्रा में हाथों से बनाए गए गर्म वस्त्रों की भी खरीदारी बढ़ गई है और महिलाएं अपना रोजगार कमा रही हैं। राजेंद्र प्रकाश ने कहा कि होटल, होमस्टे के साथ कैंपिंग संचालकों का रोजगार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें