फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कबड्डी और बैडमिंटन में जल्लूग्रां ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा में आयोजित अंडर-14 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में बजौरा-गड़सा जोन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा को सर्वश्रेष्ठ आयोजक के खिताब से भी नवाजा गया।
विज्ञापन

वॉलीबाल में ज्येष्ठा विजेता और छमाहण उपविजेता रहा। ज्येष्ठा की बबिता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। कबड्डी में जल्लूग्रां ने पहला और खलोगी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
जल्लूग्रां की गुंजन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं। खो-खो में सचाणी विजेता और न्यूल उपविजेता रहा। सचाणी की अंजलि को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। बैडमिंटन में जल्लूग्रां विजेता और बजौरा उपविजेता रहा। बजौरा की सानिया सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं। योग में डीके चौंग विजेता और ज्येष्ठा उपविजेता रहा। डीके चौंग की अक्षिता को सर्वश्रेष्ठ योग प्रशिक्षु पुरस्कार मिला। मार्चपास्ट और अनुशासन के लिए बजौरा ने पहला स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें