हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में लड़कियों की आत्मरक्षा के लिए जगत सुख के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय म
हरिपुर (कुल्लू)। प्रदेश के स्कूलों में लड़कियों की आत्मरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जगतसुख के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी गई। इसमें सुरेश नेगी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
प्रधानाचार्य लाल मन चंदेल ने कहा कि यह प्रशिक्षण लड़कियों के लिए अति आवश्यक है। यह पहल न केवल लड़कियों को सशक्त बनाएगी, बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव लाएगी। इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापक और अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहे। संवाद
संवाद