फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केलांग में जगत नेगी, ढालपुर में सुंदर सिंह फहराएंगे तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। शुक्रवार को जिला मुख्यालय केलांग के पुलिस मैदान में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और ढालपुर के ऐतिहासिक मैदान में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन

मंत्री जगत सिंह नेगी वीरवार शाम को केलांग पहुंच गए हैं। इस दौरान हिमाचल पुलिस, आईटीबीपी, महिला पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियां मार्चपास्ट करेंगी।
समारोह में परेड के साथ स्कूली विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जिलों में सुबह 11:00 बजे तिरंगा फहराया जाएगा। ढालपुर मैदान को सजा दिया गया है।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा किया गया है। समारोह में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि जिले में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों की शक के आधार पर तलाशी ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें