फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुंतर में ‘किन्ना सोणा सजा माता दा दरबार’

Sun, 13 Sep 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर में जय माता जागरण कमेटी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरण कमेटी और श्रद्धालुओं ने कांगड़ा के ज्वालाजी से पवित्र ज्योति को लाया था। माता की पवित्र ज्योति के पास आकर भुंतर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। भुंतर मेला मैदान में आयोजित जागरण में माता भेंटें तथा मां का गुणगान करते हुए माता की पवित्र ज्योति को काली माता मंदिर शाढ़ाबाई से भुंतर मैदान पहुंचाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक झांकी भी निकाली, जिसमें महिला, पुरुषों सहित बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। मेला मैदान में रात भर मां की भेंटों का दौर चला रहा। प्रसिद्ध कलाकार सुरेश चौहान और संजीव दीक्षित ने रात भर माता की भेंटें प्रस्तुत कीं। दोनों कलाकारों ने..ढोलक बजदी बेड़े की भेंट, ..चलो बुलावा आया, ..जोर से बोलो जय माता दी, किन्ना सोणा सजा माता दा दरबार,  समेत कई भजनों को प्रस्तुत कर पंडाल में बैठे दर्शकों को नचाने पर विवश कर दिया। माता जागरण कमेटी ने शिव मंदिर भुंतर में रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया।

इस अवसर पर जागरण समिति के प्रधान राजेंद्र उप्पल ने बताया कि मां जागरण कमेटी भुंतर हर वर्ष जागरण कार्यक्रम आयोजित करती है। इस बार भी जागरण को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कमेटी के चेयरमैन गुलशन अरोड़ा, उपप्रधान पंकज अग्रवाल, सचिव अनिल धीमान, कोषाध्यक्ष रविंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें