फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आईटीआई प्रशिक्षु ने कजाकिस्तान में सीखी आधुनिक तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय तकनीकी एक्सपोजर भ्रमण के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी के प्रशिक्षु पीयूष ने कजाकिस्तान का दौरा किया। 12 से 17 जुलाई तक आयोजित भ्रमण में प्रदेश के विभिन्न आईटीआई से चयनित 30 मेधावी प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। इस दौरान कजाकिस्तान में प्रशिक्षुओं ने आधुनिक विद्युत वायरिंग तकनीक, औद्योगिक ऑटोमेशन, नए प्रकार के विद्युत उपकरण, केबल प्रणाली, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों और वैश्विक कार्य संस्कृति की जानकारी हासिल की। पीयूष ने कहा कि उन्हें आधुनिक औद्योगिक तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव भी मिला।
विज्ञापन


राजकीय आईटीआई शमशी के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय अध्ययन भ्रमण से प्रशिक्षुओं के तकनीकी कौशल, आत्मविश्वास और रोजगार की संभावनाओं को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें