औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी में स्विंग टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा फैशन शो में अपने द्वारा डिजा
भुंतर (कुल्लू)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी में स्विंग टेक्नोलॉजी विभाग की छात्राओं ने फैशन शो का आयोजन किया। इसमें छात्राओं के स्वयं बनाए डिजाइन और तैयार किए आकर्षक परिधानों को रैंप पर प्रदर्शित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने की।
उन्होंने छात्राओं के इस बेहतरीन प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि फैशन डिजाइन में वर्तमान समय में रोजगार के अवसर हैं। इस अवसर पर अधीक्षक मेहर चंद और प्रशिक्षक सुमन बोध भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कक्षा अनुदेशिका सरिता शर्मा और अनुदेशिका दीपिका शर्मा, ईशान ठाकुर ने अहम योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को संस्थान प्रबंधन ने सम्मानित किया। संवाद