फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आईटीबीपी ने बर्फबारी के बीच मनाया गणतंत्र दिवस

Tue, 27 Jan 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच जिलाें के पूर्व सैनिकों के साथ की गई विशेष बैठक
विज्ञापन

एनएचपीसी और भुट्टिको सभा ने भी मनाया समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वितीय वाहिनी, बबेली कैंप (कुल्लू) में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। बर्फबारी के बीच जवान देश और अपने कर्तव्य के लिए डटे रहे। समारोह में सेनानी देवेंद्र सिंह परमार ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने कहा कि वाहिनी मुख्यालय के अतिरिक्त वाहिनी की अग्रिम चौकियों पर भी 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। लाहौल के कारगा में भी आईटीबीपी ने बर्फ के बीच माइनस तापमान में तिरंगा फहराया है।
बबेली में आईटीबीपी ने मनोरंजन के लिए कुर्सी रेस, रस्साकशी, जलेबी रेस, चम्मच रेस, बोरी रेस भी करवाई। प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिनमें महिलाओं एवं बच्चे भी शामिल रहे। इसके अलावा जिला मंडी, हमीरपुर, कुल्लू बिलासपुर, लाहौल-स्पीति के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की गई और उनकी मांगों को उच्च् अधिकारियों तक पहुंचाने को आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एनएचपीसी लिमिटेड की पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण-दो नगवाईं स्थित कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया और ध्वजारोहण ककिया। उधर, भुट्टिको सभा ने भी 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। सभा के अध्यक्ष एवं पूर्व बागबानी मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर ने कहा आज के दिन देश में संविधान लागू हुआ था। संविधान देश का एक ग्रंथ है, जिससे देश चलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें