कुल्लू। बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू में समावेशी कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को हुआ। इसमें विद्यालय के प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने कहा कि दिव्यांगजनों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक एवं नैतिक कर्तव्य है।
विज्ञापन
उन्होंने सांफिया फाउंडेशन के आश बाल विकास की ओर से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को प्रदान की जा रही सेवाओं की सराहना की। कार्यशाला में समाजसेविका धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि संस्थान दिव्यांग बच्चों के लिए फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है। संस्था की निदेशक डॉ. रेखा ठाकुर ने विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं, उनकी आवश्यकताओं और उपलब्ध थेरेपी सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। संवाद