उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी गंभीर है कि कोई भी जहाज आगे बढ़ने का जोखिम नहीं उठा पा रहा। सभी जहाज एक ही स्थान पर रुके हुए हैं और नाविक हर पल अनिश्चितता के साये में जी रहे हैं। पांच महीने पहले समुद्री सफर पर निकले कैप्टन रमन एक ऑयल कार्गो जहाज भारत ला रहे थे, लेकिन अब वे भी इस खतरनाक स्थिति में फंस गए हैं। उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि सभी नाविकों की सुरक्षा के लिए दुआ करें। साथ ही उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि इस गंभीर स्थिति में हस्तक्षेप कर वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। समुद्र में मौजूद सभी जहाजों के चालक दल लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। इधर, कैप्टन रमन कपूर के परिजन भी उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।