कुल्लू। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के
पद भरे जाने हैं। इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 17 से 20 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि उप रोजगार कार्यालय आनी में 17 अप्रैल को साक्षात्कार होंगे। जबकि उप रोजगार कार्यालय बंजार में 18 अप्रैल और जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में 20 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे साक्षात्कार लिए जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया में दसवीं पास पात्र पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 से 24,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी की ओर से अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
इसके लिए अभ्यर्थी का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, उनकी दो-दो छायाप्रतियां, एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र सहित अपना नवीनतम बायोडाटा साथ लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार में उपस्थित होना होगा।