कुल्लू। जिला मुख्यालय में स्थित निजी विद्यालय आर्य आदर्श हाई स्कूल आखाड़ा बाजार और ओएलएस स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाएंगे। इसके लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में 19 मार्च को साक्षात्कार होगा। इन पदों में शास्त्री अध्यापक, पीटीआई महिला, संगीत अध्यापक और सुरक्षा गार्ड के एक-एक पद शामिल हैं। इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों को वेतनमान 9,000 से लेकर 14,500 रुपये तक निर्धारित किया गया है। संवाद