फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 27 को साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। युवाओं के पास रोजगार का मौका है। हमीरपुर की एक निजी कंपनी सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 60 पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के माध्यम से 27 जून को साक्षात्कार होंगे। जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार का दसवीं पास होना जरूरी है।
विज्ञापन

अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 17,500 रुपये से 24,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। नियुक्ति का कार्यस्थल हिमाचल प्रदेश तथा चंडीगढ़ रहेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं योग्य पुरुष उम्मीदवार 27 जून पूर्वाह्न 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट आकार के फोटो तथा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां लानी होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें