केलांग (लाहौल-स्पीति)। एसआईएस सिक्योरिटी लिमिटेड में सुरक्षा गार्ड एवं पर्यवेक्षक 80 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास और आयु 19 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
जिला रोजगार अधिकारी केलांग विनोद कुमार ने कहा कि 22 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय केलांग में साक्षात्कार होंगे। इनमें 40 पदों के लिए चयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 23 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय उदयपुर में भी साक्षात्कार लिए जाएंगे। वहां भी 40 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 19,500 से 24,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और अनुभव प्रमाण पत्र की मूल प्रतियां एवं छायाप्रतियां साथ लाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय केलांग के दूरभाष नंबर 01900-202252 पर संपर्क करें। संवाद