फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार को ठीक से ड्रेजिंग करने का निर्देश : रमन शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम मनाली ने किया पतलीकूहल में ब्यास का निरीक्षणसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पतलीकूहल (कुल्लू)। ब्यास का जलस्तर बढ़ने के मामले को लेकर मंगलवार को एसडीएम मनाली रमन शर्मा पतलीकूहल पहुंचे। उन्होंने पतलीकूहल में सुजैन नाला और ब्यास के संगम स्थल से लेकर नई सब्जी मंडी जटेहड़ बिहाल तक ब्यास में अधूरे छोड़े गए ड्रेजिंग कार्य का भी निरीक्षण किया।
एसडीएम ने ठेकेदार को मौके पर तलब कर जेसीबी मशीन लगाकर किनारों पर पत्थर डालने और सही तरीके से ड्रेजिंग कार्य करने के निर्देश दिए। एसडीएम रमन शर्मा का कहना है कि जल्द पतलीकूहल में बाढ़ पीड़ितों को राहत प्रदान की जाएगी। बाढ़ प्रभावित कमेटी के अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि अगर सही तरीके से काम किया गया होता तो अब तक ब्यास का मलबा बीच से खाली कर किनारों पर डाल दिया गया होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि प्रशासन को पतलीकूहल में निश्चित समय सीमा में ड्रेजिंग का कार्य पूरा करने को कहा गया है। दूसरी ओर पतलीकूहल में ब्यास का जलस्तर बढ़ने का मामला सामने आने पर पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर भी मंगलवार को लोगों से मिले। इस दौरान राजेंद्र बौद्ध, राजीव बौद्ध, सुरेंद्र, अमित शर्मा, विजय, साेनू, मदन बौद्ध और तोतराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें