फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: युवाओं का पंचतत्वों से सीख लेने की दी प्रेरणा

विज्ञापन
ढालपुर में संत निरंकारी समागम में उमड़े अनुयायी। स्त्रोत निरंकारी
विज्ञापन
कुल्लू। ढालपुर में चल रहे संत निरंकारी मिशन के कार्यक्रम में युवाओं को जीवन की मूलभूत सच्चाइयों से जोड़ते हुए पंच तत्वों से सीख लेने की प्रेरणा दी। बताया गया कि जिस प्रकार पृथ्वी स्वयं को संतुलित और पुनर्जीवित कर लेती है, उसी प्रकार मानव शरीर भी पांच तत्वों से बना होने के कारण स्वयं को संभालने और उपचार करने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन

माता सुदीक्षा ने युवाओं से कहा कि आज का युवा यदि इस तत्वज्ञान को समझ ले, तो वह न केवल खुद को नशे और बुरी आदतों से बचा सकता है, बल्कि दूसरों को भी सही मार्ग दिखा सकता है। विशेष रूप से उन युवाओं पर ध्यान देने की बात कही गई जो नशे के जाल में फंस रहे हैं। उन्हें गिरने से बचाना, संभालना और सही दिशा देना ही सच्ची सेवा है।

कहा कि किसी भी भटके हुए युवा के लिए सबसे बड़ा उपचार उसे सतगुरु के चरणों से जोड़ना और ब्रह्म ज्ञान की ओर प्रेरित करना है। जब युवा सेवा, सिमरन और सत्संग से जुड़ता है, तो उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है और वह गलत संगत से स्वतः ही दूर हो जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही। संत निरंकारी समागम के लिए पडोसी राज्यों से अनुयायियों के लगातार आने का क्रम जारी है। रोजाना हजारों की संख्या में निरंकारी मिशन से जुड़े युवा और अन्य लोग ढालपुर पहुंच रहे हैं। तीन मई काे समागम का समापन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें