फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ब्यास नदी में नई राफ्टिंग साइट का निरीक्षण

Fri, 16 Jan 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू-मंडी की सीमा के समीप रिवर राफ्टिंग साइट के निरिक्षण के लिए पहुंची प्रशासन की सयुक्त टीम।
विज्ञापन
मंडी जिले को मिलेगी पहली आधिकारिक राफ्टिंग साइट
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के साथ संयुक्त टीम की साइट का परीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में पर्यटन विभाग ने एक और कदम उठाया है। ब्यास नदी पर कुल्लू-मंडी की सीमा में जिला मंडी के अंतर्गत नई राफ्टिंग साइट टकोली में शुभारंभ की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
शुक्रवार को गठित तकनीकी टीम ने टकोली स्थित फर्मेंटा फैक्ट्री से बनाला तक करीब तीन किलोमीटर लंबे राफ्टिंग स्ट्रेच का निरीक्षण किया।
यह निरीक्षण पर्यटन विभाग की देखरेख में हुआ। इसमें अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की रिवर राफ्टिंग तकनकीकी टीम भी शामिल रही। मौके पर संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी के साथ, थाना और पर्यटन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रिवर राफ्टिंग ट्रेनिंग सेंटर के प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सुरक्षा और तकनीकी मानकों की जांच के लिए दो राफ्ट प्रयोग में लाई गईं। बताया कि इस नई राफ्टिंग साइट के शुरू होने से कुल्लू के साथ मंडी जिला में पर्यटन को नए आयाम मिलेंगे। साथ ही लोअर स्नोर वैली क्षेत्र में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के अनुसार यह साइट जिला मंडी की पहली आधिकारिक राफ्टिंग साइट होगी। कुल्लू-मनाली की तर्ज पर अब मंडी को भी पर्यटन के प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करने की योजना है जिससे पर्यटकों को यहां रुकने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। अब आवश्यक अधिसूचना के बाद जल्द साइट को व्यावसायिक गतिविधियों के लिए हरी झंडी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें