बजौर से मनाली तक फोरलेन निर्माण के लिए कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में एनएच के जीएम और जिले के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सोमवार को बजौरा से लेकर मनाली तक फोरलेन निर्माण के लिए संयुक्त निरीक्षण किया। संयुक्त निरीक्षण टीम में एसडीएम कुल्लू रोहित राठौर, एसडीएम मनाली ज्योति राणा के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम ने फोरलेन के लिए निरीक्षण किया।
टीम ने अपने निरीक्षण के दौरान देखा कि फोरलेन के निर्माण के लिए कहां कितनी सरकारी और निजी जमीन आ रही है। इसके बारे में पूरी रिपोर्ट तैयार की गई। टीम ने बजौरा से मनाली तक का निरीक्षण किया है। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस मौके पर एनएच ऑथारटी के जीएम भी निरीक्षण टीम के साथ रहे। टीम के निरीक्षण के बाद पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिसके बाद फोरलेन के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इधर, एसडीएम कुल्लू रोहित राठौर और एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि संयुक्त टीम ने बजौरा से लेकर मनाली तक फोरलेन निर्माण के लिए संयुक्त निरीक्षण किया। देखा गया कि फोरलेन निर्माण के लिए कुल कितनी सरकारी और निजी जमीन का प्रयोग होगा। फोरलेन का निर्माण कहां से किया जाएगा। इन सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही जमीन की अधिग्रहण किया जाएगा।