फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विशेष बच्चों के प्रशिक्षण पर दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। खंड शिक्षा विभाग बंजार के सभागार में सोमवार को अभिभावकों एवं स्कूल प्रमुखों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। डाइट कुल्लू के तत्वावधान में हुई कार्यशाला का शुभारंभ खंड परियोजना अधिकारी सुनीता ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

समन्वयक कुलदीप शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में 40 अभिभावकों और विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापकों एवं केंद्र प्रमुख शिक्षकों ने भाग लिया।
इस दौरान विशेष बच्चों के प्रशिक्षण, स्कूलों में समावेश तथा कक्षा के प्रबंधन के बारे में स्रोत व्यक्ति शमशेर ठाकुर ने जानकारी दी। जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र कुल्लू से मनोवैज्ञानिक अनीता ने बच्चों के व्यवहार, भावनात्मक एवं मनोवैज्ञानिक समस्याओं तथा मेंटल हेल्थ के बारे में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को अवगत करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें