फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल में बीडीसी की सत्ता निर्दलीय के हाथ

विज्ञापन
कुल्लू के खराहल घाटी के तलोगी   वार्ड  से चंद्रमणी  विजयी होने पर जश्न मनाते हुए।-संवाद
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल पंचायत समिति (बीडीसी) के चुनाव परिणामों ने इस बार बेहद रोचक राजनीतिक समीकरण पैदा किए हैं। 15 सदस्यीय पंचायत समिति में कांग्रेस समर्थित सात प्रत्याशी जीते हैं। बहुमत के लिए आवश्यक 8 सीटों के आंकड़े से एक कदम पीछे रह गए हैं। ऐसे में अब पंचायत समिति की सत्ता की चाबी वार्ड नंबर-आठ शांशा से निर्वाचित एकमात्र निर्दलीय सदस्य अमिता के हाथ में आ गई है।
विज्ञापन


चुनाव परिणाम के अनुसार वार्ड नंबर एक, दो और 12 से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर तीन, पांच, सात, 10, 11, 13 और 15 से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर चार, छह, नौ और 14 में मारकंडा विकास मंच समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। वार्ड नंबर आठ शांशा से अमिता ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज कर सभी दलों के लिए अपनी राजनीतिक अहमियत बढ़ा दी है।
परिणाम के बाद पंचायत समिति में कांग्रेस समर्थित सात, भाजपा समर्थित तीन और विकास मंच के चार सदस्य निर्वाचित हुए हैं। एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है। ऐसे में किसी भी दल के पास अपने दम पर बहुमत नहीं है। पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर अब जोड़-तोड़ और राजनीतिक संपर्कों का दौर तेज होने की संभावना है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि निर्दलीय सदस्य अमिता कांग्रेस का समर्थन करती हैं तो कांग्रेस बहुमत के आंकड़े तक पहुंच सकती है। भाजपा और विकास मंच यदि साझा रणनीति बनाते हैं तो वे भी सत्ता गठन की संभावनाएं तलाश सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें