फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजंतरियों का मानदेय बढ़ाना संस्कृति संरक्षण की दिशा में अहम कदम : मेहर

Thu, 29 Oct 2026 10:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से देवी-देवताओं का नजराना बढ़ाने के साथ-साथ बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी करना संस्कृति संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

यह बात देवभूमि बजंतरी कल्याण संघ के अध्यक्ष मेहर चंद ने कही। उनका कहना है कि कुल्लू जिले की समृद्ध देव संस्कृति और प्राचीन परंपराओं को जीवित रखने में बजंतरियों की अहम भूमिका है।
देवी-देवताओं के साथ होने वाले धार्मिक आयोजनों, देव मेलों और विभिन्न पारंपरिक रस्मों में बजंतरी अपनी कला और वाद्य यंत्रों के माध्यम से देव परंपराओं का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनके मानदेय में बढ़ोतरी होने से बजंतरी समुदाय को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन

बजंतरी केवल पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाने तक सीमित नहीं हैं बल्कि वे पीढ़ी दर पीढ़ी हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, देव परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ऐसे में बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी से इस समुदाय में खुशी का माहौल है।
उन्होंने कहा कि दशहरा कमेटी के अध्यक्ष एवं कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के प्रयासों से बजंतरी समुदाय के हित में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें