फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आयुष अस्पताल में पैथ प्रयोगशाला का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला आयुष अस्पताल कुल्लू में अब मरीजों को अस्पताल के भीतर ही विभिन्न जांच की सुविधा मिलेगी। इससे चिकित्सकीय परामर्श के बाद टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को निजी लैब या अन्य संस्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल परिसर में जी-पैथ प्रयोगशाला स्थापित की गई है। शनिवार को अस्पताल में जी-पैथ प्रयोगशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी कुल्लू के सचिव चंद्रकेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि आयुष अस्पताल में प्रयोगशाला की सुविधा शुरू होने से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

प्रयोगशाला संचालक घनश्याम शर्मा ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जी-पैथ लैब शुरू की गई है। यहां विभिन्न प्रकार के टेस्ट बाजार की तुलना में कम दरों पर किए जाएंगे। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को भी सुविधा देने का प्रयास रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें