फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: उत्तर प्रदेश से दबोचे चोरी के आरोपी

Sun, 24 Sep 2023 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के अलेउ में होटल से लाखों के सामान की चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। होटल में तैनात तीन सुरक्षा कर्मियों और वाहन चालक को मनाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शाहबाद से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान सिक्योरिटी गार्ड मनोज कुमार सिंह पुत्र भगवान दास निवासी दहाकिया शाहबाद, रामपुर, उत्तर प्रदेश, मिलन कुमार पुत्र राम भरोसे निवासी शिशु मंदिर रामपुर, उत्तर प्रदेश और ओमकार पुत्र श्यामलाल निवासी बोध बिहार शाहबाद उत्तर प्रदेश और चोरी में प्रयोग किए गए वाहन चालक दीपक निवासी मधुकर डाकिया शाहबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
सामान पिकअप में भरकर शातिर उत्तर प्रदेश ले गए थे। आरोपियों से होटल का अधिकतर चोरी सामान भी बरामद कर लिया है। अदालत में पेश करने पर आरोपियों को तीन दिन तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। कुछ दिन पहले अलेउ स्थित होटल इंपीरियल पैलेस में चोरी की वारदात हुई थी।
विज्ञापन

होटल पंजाब एंड सिंध बैंक के कब्जे में है। पुलिस को दी शिकायत में बैंक प्रबंधक अरुण कुमार गांव खिदंड डाकखाना पदियू जिला मंडी ने आरोप लगाया था कि अलेउ में होटल इंपीरियल पैलेस पंजाब एंड सिंध बैंक के कब्जे में है। होटल और संपत्ति की सुरक्षा एवं देखभाल के लिए निजी कंपनियों के सुरक्षा कर्मी तैनात किए थे।
होटल का निरीक्षण करने पर एलसीडी, कंबल, इलेक्ट्रिक कैटल, पंखे, प्रिंटर, स्पीकर आदि गायब थे। चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 25 लाख रुपये थी। होटल की अन्य संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया था। प्रबंधक ने सुरक्षा कर्मियों पर चोरी का शक जताया था। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
एक टीम उत्तर प्रदेश भेजी गई। टीम ने शाहबाद से चोरी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी के सामान को उत्तर प्रदेश पहुंचाने के लिए प्रयोग की गई गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। आरोपियों को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। तीनों से गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें