फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शिंकुला मार्ग पर बनेगी हिमस्खलन सुरक्षा प्रणाली

Fri, 20 Oct 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
शिंकुला दर्रा में हिमस्खलन सुरक्षा प्रणाली का संयुक्त निरीक्षण करती टीम।
विज्ञापन
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। दारचा-शिंकुला सामरिक महत्व के मार्ग पर बीआरओ योजक परियोजना के अधीन 126 आरसीसी हिमस्खलन सुरक्षा प्रणाली का निर्माण करने जा रही है। इसके बनने से मार्ग की सुरक्षा के साथ-साथ यात्रा करने वाले लोगों की हिमखंड से जान बचाई जा सकेगी।
विज्ञापन

इसी सिलसिले में शुक्रवार को वनमंडलाधिकारी केलांग अनिकेत वानवे, तहसीलदार लाहौल नरेंद्र शर्मा, 126 आरसीसी के ओआईसी सिद्धार्थ देशमुख, बीआरओ कंसल्टेंट पवन शर्मा और कानूनगो राकेश की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया। वनमंडलाधिकारी अनिकेत वानवे ने कहा हिमाचल की सरहद में वन भूमि पर दारचा-शिंकुला मार्ग में 32 किमी ऊपर का हिमस्खलन सुरक्षा प्रणाली निर्माण किया जाना है।
शुक्रवार को राजस्व, वन और बीआरओ की टीम ने मौके का संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शिंकुला दर्रे पर ईको टूरिज्म के तहत प्रस्तावित संरचनात्मक ढांचे का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस संरचनात्मक ढांचे में पर्यटकों के लिए विपरीत मौसम में ठहरने और खाने पीने सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें