फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लगघाटी के लिए बाईपास सड़क का शुभारंभ

Fri, 20 Oct 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय से सटी लगघाटी के लिए बाईपास सड़क का निर्माण किया गया है। बाईपास सड़क से वाहनों की आवाजाही होने से महाराजा घाटी की एक और लगघाटी की 12 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। भुट्टी चौक से शीशामाटी तक लगने वाले लंबे जाम से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बाईपास सड़क का शुक्रवार को सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने उद्घाटन किया। जल्द ही इस बाईपास सड़क को डबललेन किया जाएगा। सीपीएस ने कहा कि महाराजा और लगघाटी में अब विकास का पहिया घूमेगा। दोनों घाटियों में पर्यटन की दृष्टि से कई दर्शनीय स्थल हैं, जिन तक पहुंचने की राह को आगामी समय में सुगम बनाया जाएगा।
महाराजा और लगघाटी को जाने वाली मुख्य सड़क पर स्वागत गेट बनाया जाएगा। लगघाटी के खणीपांद और थाच माशणां में पैराग्लाइडिंग शुरू करवाने की योजना है। इसके अलावा कुल्लू-जोगिंद्रनगर-कांगड़ा को जोड़ने वाली भू-भू टनल को भी मुख्यमंत्री ने अपनी प्राथमिकता में रखा है। इस टनल का निर्माण होने से लगघाटी से ही कुल्लू-कांगड़ा के बीच आवाजाही होगी।
विज्ञापन

इससे समय की बचत होगी और पर्यटक भी घाटी की वादियों में आनंद ले सकेंगे। इसका फायदा स्थानीय जनता को मिलेगा और स्वरोजगार के अवसर खुलेंगे। कहा कि प्रदेश में सुख की सरकार है और जनता की समस्याओं को हल करना प्राथमिकता है।
...
13 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगा फायदा
शीशामाटी में बाईपास सड़क बनने से लगघाटी की ग्राम पंचायत ब्राह्मण, माशणां, डुगीलग, शिल्हानाल, भूमतीर, चोपाड़सा, मानगढ़, डुंखरीगाहर, फलाण, भल्याणी, मझाट, बस्तोरी और महाराजा घाटी की पीज पंचायत के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। उन्हें अब भुट्टी चौक से लेकर शीशामाटी तक लगने वाले जाम की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें