फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई पर कार्रवाई की तो देंगे सामूहिक इस्तीफा : दुनीचंद

Fri, 20 Oct 2023 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/बंजार। जिला परिषद कर्मचारी-अधिकारी महासंघ कुल्लू ने प्रदेश सरकार को चेताया कि कनिष्ठ अभियंताओं पर कार्रवाई की तो सभी कर्मचारी, अधिकारी सामूहिक इस्तीफा देंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला परिषद कर्मचारी-अधिकारी महासंघ कुल्लू के जिलाध्यक्ष दुनीचंद ने कहा कि जिला परिषद कैडर के कर्मचारी और अधिकारी एकमात्र मांग पंचायती राज विभाग में विलय को लेकर हड़ताल पर हैं।
विकास खंड अधिकारी कार्यालयों के बाहर शांतिपूर्ण हड़ताल की। कहा कि जिप कैडर कर्मचारी ग्रामीण विकास या पंचायती राज विभाग में विलय की मांग को लेकर 30 सितंबर से अनिश्चितकालीन कलम छोड़ हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

इसकी बाकायदा सरकार को पत्राचार कर सूचना दी गई है। हड़ताल शुक्रवार को 21वें दिन भी लगातार जारी रखी गई है। सरकार ने कनिष्ठ अभियंताओं को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं।
अगर इन कनिष्ठ अभियंताओं पर कार्रवाई अमल में लाई जाती है तो जिप कैडर के सभी अधिकारी और कर्मचारी सामूहिक इस्तीफा देंगे। उधर, बंंजार इकाई अध्यक्ष मुरारी लाल ठाकुर ने कहा कि सरकार की इस कार्रवाई से जिप कैडर के कर्मचारी और अधिकारी और अधिक संगठित हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें