फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: संसारी-तांदी सड़क पर बैली पुल का शुभारंभ

विज्ञापन
लाहौल के तिदीं के समीप एसकेटी रोड़ पर दरेहड़ नाला में बनकर तैयार हुआ पुल।- वीडीओ ग्रैव
विज्ञापन
कुल्लू। संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी बीआरओ सड़क पर दरेड नाले में नवनिर्मित बैली पुल को बुधवार को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। 94 आरसीसी के मेजर पारस कोचर ने पुल का शुभारंभ किया। तांदी से संसारी तक पांच बैली पुल प्रस्तावित हैं। इनमें एक का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि थंगनी नाले पर पुल का कार्य जारी है। बीआरओ की ओर से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सड़क पर ब्लास्टिंग और पक्का करने के कार्य के चलते कडूनाला से तांदी के बीच मार्ग बंद रखा गया था। बुधवार दोपहर दो बजे करीब 27 घंटे बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें