उपमंडल बंजार की तांदी पंचायत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एक करोड़ 66 लाख रुपये से निर्मित शाच तांदी सड़क का आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को संपर्क मार्ग से जोड़ने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है।
जीभी-गाड़ागुशैणी सड़क का चरणबद्ध तरीके से आगामी मार्च से टारिंग का कार्य आरंभ किया जाएगा। मंत्री ने तांदी पंचायत के बेटल रोड से शिव मंदिर तक सड़क निर्माण के लिए दो लाख, सामुदायिक भवन जैहल-भलाग्रां के लिए दो लाख तथा भरठीधार सामुदायिक भवन के लिए भी दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ललित भूषण, उपमंडलाधिकारी बंजार अश्वनी कुमार, वनमंडलाधिकारी बंजार सरोज पटेल, उपाध्यक्ष बीडीसी बंजार किशन ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोनिवि जीसी गुप्ता, अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य बीएल गुप्ता, खंड विकास अधिकारी बंजार लोत राम ठाकुर, टीसी महंत, धनी राम, दलीप विष्ट, राम सिंह मियां, शारदा कटोच, छाया ठाकुर समेत वीना ठाकुर आदि मौजूद रहे।