फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आस्था के महाकुंभ में अब एक कॉल दूर रहेगा इलाज

Sun, 28 Sep 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
निरमंड के देवताओं के बैठने वाली जगह पर रखी गाड़ियां व उगी हुई घास। संवाद
विज्ञापन
आपात स्थिति में उपचार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बनाई क्यूआरटी
विज्ञापन

दशहरा में आने वाले लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की तैयारी
राजीव नैय्यर
कुल्लू। हर साल लाखों श्रद्धालु और सैलानी कुल्लू दशहरा में शामिल होते हैं। भीड़ के बीच कभी भी कोई आपात स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में अब इलाज के लिए इंतजार नहीं करना होगा।
स्वास्थ्य विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) आयोजन स्थलों पर तैनात रहेगी। जरूरत पड़ने पर एक फोन घुमाते ही डॉक्टर, फार्मासिस्ट और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचेगी। मेला मैदान, प्रदर्शनी स्थल, देवी-देवताओं के शिविर या माल रोड, कहीं भी यदि भगदड़, चोट, बेहोशी या किसी भी मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति बनी तो प्राथमिक उपचार तुरंत उपलब्ध होगा। यह सिर्फ सुविधा नहीं, सुरक्षा का भरोसा है, जो पर्व की भीड़ में हर व्यक्ति के साथ चलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने क्यूआरटी का गठन किया है। दल स्वास्थ्य सेवाओं और उपचार को सुनिश्चित करने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के त्वरित प्रतिक्रिया दल में चिकित्सक, फार्मासिस्ट के अलावा एंबुलेंस को शामिल किया है। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। उत्सव के दौरान आपात स्थिति में भी मरीजों तक पहुंच बनाई जाएगी। इसके लिए विभागीय तौर पर त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन कर दिया है। दल किसी भी आपात स्थिति के दौरान ऑन काल मौके पर पहुंच कर सेवाएं देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें