परंपरा : महाराजा घाटी के आराध्य देवता हुरंग काली नारायण 11 दिनों के हारियान क्षेत्र के दौरे के दौरान चरमाली गांव में अपराह्न 2 बजे पहुंचेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।
....
समारोह : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शकोली के वार्षिक समारोह में विधायक अनुराधा राणा मेधावियों को अपराह्न 2:30 बजे सम्मानित करेंगी।
....
खेल : जिला मुख्यालय कुल्लू में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले सुबह 10 बजे से खेले जाएंगे।
......
आयोजन : एसपीयू की अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के मुकाबले एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र शमशी में सुबह 9 बजे से खेले जाएंगे।
....
काम की बात
परिवहन : परिधि गृह कुल्लू से मिंया बेहड़ तक का मार्ग नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया गया है। इस सड़क के किनारे अब लोग अपने वाहन पार्क नहीं कर सकेंगे।
.....क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्राॅमा सेंटर कमरा नंबर 156 की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 9:30 बजे से डॉ. सुरेंद्र कुमार, अपराह्न 3:30 बजे से डॉ. संतुष्ट शर्मा और रात 9:30 बजे से डॉ. रोहित वर्मा सेवाएं देंगे।
....
हेल्प डेस्क (कमरा नंबर 124)-संपर्क नंबर 01902-357791
24×7 खुला रहता है।