प्रदर्शनी-अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में आयोजित कला प्रदर्शनी का समापन शाम 5 बजे होगा।
....
मातृ दिवस : जिला मुख्यालय में स्थित ब्रह्मा कुमारीज संस्थान ढालपुर में मातृ दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाह्न 11:30 बजे होगा।
...
खेलकूद- जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट में महिला एवं पुरुष वर्ग के मुकाबलों का ढालपुर खेल मैदान में अपराह्न 04:00 बजे समापन होगा।
...
समापन-सैंज घाटी की ग्राम पंचायत बनोगी में आयोजित तीन दिवसीय देहुरी मेले का समापन अपराह्न 3 बजे होगा।
...
काम की बात
अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू से भुंतर और भुंतर की ओर कुल्लू आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहन अस्पताल सड़क से संचालित होंगे। मालरोड ढालपुर होकर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
.....
स्वास्थ्य: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू संपर्क नंबर 01902-222350
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्रामा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 09:30 बजे से डॉ. सुरेंंद्र ठाकुर, अपराह्न 03:30 बजे से डॉ. अशोक और शाम 09:30 बजे से डॉ. शुभम सेवाएं देंगे।