स्कीइंग कोर्स : अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान में शीतकालीन खेल पाठ्यक्रम के तहत युवाओं को स्कीइंग के बेसिक और एडवांस कोर्स सुबह 10 बजे से करवाए जाएंगे।
खेलकूद : सैंज घाटी के लक्ष्मी नारायण स्टेडियम में नमो क्रिकेट लीग के मैच सुबह 10 बजे से खेले जाएंगे।
ट्रायल : जिला मुख्यालय ढालपुर में स्थित खेल मैदान में जिला क्रिकेट ओपन वर्ग की टीम के लिए ट्रायल सुबह 10 बजे से लिए जाएंगे।
काम की बात
परिवहन... अंतर राज्यीय बस अड्डा कुल्लू से केलांग के बीच हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा अटल टनल रोहतांग के रास्ते बंद रहेगी। वहीं, अंतर राज्यीय बस अड्डा कुल्लू से उपमंडल आनी के दलाश और बागीपुल के लिए बस सेवा बंजार तक जारी रहेगी।
राहत... जिला मुख्यालय के साथ सटी लगघाटी की मुख्य सड़क कुल्लू-कालंग के बीच भुट्ठी में मरम्मत कार्य सुबह 10 बजे से शुरू किया जाएगा।
स्वास्थ्य: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू संपर्क नंबर 01902-222350
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्राॅमा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 09:30 से डॉ. सुमित, डॉ. उमेश और डॉ. किरण सेवाएं देंगी।