जनसमस्याएं : उपमंडल बंजार के परिधि गृह में एपीएमसी के अध्यक्ष रामसिंह मियां सुबह 11:30 बजे से जनसमस्याएं सुनेंगे।
परंपरा : बंजार की तीर्थन घाटी के देवता लोमेश ऋषि टील गांव से अपने देवालय के लिए लौटेंगे। देवता देवलुओं के साथ दोपहर बाद दो बजे रवाना होंगे।
सेहत : स्वास्थ्य विभाग तंबाकू युवा अभियान के तहत लोगों को कुल्लू में नशे के खिलाफ सुबह 11:00 बजे से जागरूक करेगा।
शिक्षा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगतसुख में स्वयंसेवी एनएसएस के दायित्वों को सुबह 06:00 बजे से सीखेंगे।
काम की बात
बिजली बंद... बरसात में प्राकृतिक आपदा के दौरान 132 केवी लाइन कांगू-लारजी-बजौरा का एक टावर क्षतिग्रस्त हुआ है। इसकी मरम्मत का कार्य सुबह 10:00 बजे से होगा। ऐसे में जिला मुख्यालय कुल्लू के अलावा भुंतर, बंजार के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल रहेगी।
ट्रैफिक रूट बदला... दशहरा और दिवाली उत्सव के कारण जिला मुख्यालय में ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया। ऐसे में बाहरी राज्यों के लिए अंतर राज्यीय बस अड्डा कुल्लू से वाया मनाली-कीरतपुर हाइवे से संचालित की जाएंगी।
...क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू
ओपीडी समय सुबह 09:30 से शाम 04:00 बजे तक
पुरूष सामान्य डॉ. सुरेश, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. राजेंद्र कोहली
महिला सामान्य डॉ. किरण, डॉ. अदिति
बाल रोग डॉ. तेंजिन मंटूक
मेडिसिन डॉ. कल्याण, डॉ. नितेश, डॉ. नेहा
ऑर्थो डॉ. संतुष्ट, डॉ. अशोक
गायनी डॉ. अनु, डॉ. विवेक
त्वचा रोग डॉ. रतन,
ब्लड बैंक डॉ. हीरालाल
सर्जरी डॉ. अभिषेक, डॉ. सम्राट, डॉ. कमल दत्ता
ईएनटी डॉ. सुमित।
नेत्र रोग डॉ. ऋचा
आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकाें की ड्यूटी बदल सकती है।
कुल्लू अस्पताल संपर्क नंबर 01902-223036
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्राॅमा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 09:30 से डॉ. हीरा लाल, दोपहर 03:30 बजे डॉ. रीमा और शाम 09:30 बजे से डॉ. शानू महाजन सेवाएं देंगी। -अजय कुमार