परंपरा : अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव से देवता खुडीजल अपराह्न 02:00 बजे तक अपने देवालय पहुंचेंगे।
खेलकूद : चार दिवसीय रैली ऑफ हिमालय में शामिल बाइकर और चालकों की रैली मनाली से पूर्वाह्न 07:30 बजे रवाना होंगे।
शिक्षा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नग्गर में स्वयंसेवी राष्ट्रीय सेवा योजना के सिद्धांतों को पूर्वाह्न 08:00 बजे से जानेंगे।
प्रशिक्षण : जिला मुख्यालय केलांग में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाह्न 10:00 बजे से होगा।
काम की बात
परिवहन... सरवरी बस अड्डा से मनाली, खराहल की तरफ जाने वाली बसें अखाड़ा बाजार होकर जाएंगी। भुंतर की तरफ जाने वाली बसें ढालपुर पशु मैदान के समीप अस्थायी बस स्टैंड से चलेंगी।
बस सेवा ... अटल टनल रोहतांग के रास्ते लाहौल-कुल्लू के बीच तीन दिनों के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा शुरू होगी।