फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सब्जी मंडियों में 200 रुपये किलो बिका हरा मटर

Thu, 09 Oct 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पादन कम और मांग अधिक से किसानों को फायदा
विज्ञापन

आने वाले दिनों में दाम इसी तरह बने रहने के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की सब्जी मंडियों में वीरवार को हरे मटर ने दोहरा शतक लगा दिया है। भुंतर सब्जी मंडी सहित अन्य मंडियों में हरा मटर 200 रुपये किलो बिका।
कुल्लू और लाहौल में इस बार बरसात के चलते मटर की पैदावार कम है। बरसात के दौरान किसान खेतों में मटर की बिजाई करते थे। इस बार अधिक बरसात होने के कारण मटर की पैदावार कम हुई है। व्यापारियों में मांग अधिक होने के कारण किसानों को मटर से उम्दा दाम मिल रहे हैं। बेहतर दाम मिलने से किसान गदगद हैं। किसान बलवीर सिंह, भानू प्रकाश, संगत राम, नीमत राम, डुगले राम और प्रेम चंद ने कहा कि लाहौल में मटर की साल में एक ही फसल निकलती है। कुल्लू में किसान साल में दो फसल निकालते हैं। पहली फसल अप्रैल के दौरान निकलती है। अक्तूबर में निकलने वाले मटर के इतने अधिक दाम मिलेंगे, उन्हें यकीन नहीं था। मटर की मांग व्यापारियों में अधिक होने का किसानों को फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगस्त में सड़कें बाधित होने से किसानों की फूलगोभी 10 रुपये किलो तक बिकी थी। ऐसे में उन्हें घाटा उठाना पड़ा था। मटर अच्छे दाम में बिकने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। सब्जी मंडी भुंतर के आढ़ती मानस कुमार सूद ने कहा कि मटर की मांग अधिक है जबकि मंडियों में आवक कम है। आने वाले दिनों में भी मटर के दाम इसी तरह रहने के आसार हैं। सब्जी मंडी में जापानी फल और अनार के भी बागवानों को उचित दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें