श्रमदान : राजकीय प्राथमिक पाठशाला जिभी के खेल मैदान को बनाने के लिए ग्रामीण श्रमदान पूर्वाह्न 08:00 से करेंगे।
सेहत : स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत कोकसर और डिंफुक में चिकित्सा शिविर पूर्वाह्न 10:00 बजे से होंगे।
निरीक्षण : बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी उपमंडल के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा पूर्वाह्न 09:00 बजे से करेंगे।
मेला : कुल्लू के सिसरी मेले में अपराह्न 1:00 बजे घाटी के तीन देवता नृत्य करेंगे। श्रद्धालु देवता के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे।
काम की बात
परिवहन : राजधानी दिल्ली के लिए अंतर राज्य बस अड्डा कुल्लू से एचआरटीसी बस का प्रस्थान पूर्वाह्न 05:00 बजे होगा।
सड़क बहाली... कुल्लू के पांचों उपमंडलों में सड़कों और बिजली बहाली का कार्य एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग और विद्युत बोर्ड जारी रखेगा।