उत्सव : जिले के प्रवेश द्वार भुंतर स्थित मणिकर्ण चौक पर गणेश उत्सव में देवता गणपति की विशेष आरती पूर्वाह्न 07:00 बजे होगी।
निरीक्षण : उपायुक्त कुल्लू जिले में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का पूर्वाह्न 09:00 बजे से निरीक्षण करेंगी।
शिक्षा : शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू में नई खेलों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला पूर्वाह्न 10:00 बजे से होगी।
काम की बात
बस सेवा... कुल्लू-मनाली हाईवे पर बस सेवा रायसन, कुल्लू-कालंग रूट पर दड़का तक परिवहन निगम की बस सेवा जारी रहेगी। कुल्लू से बंजार के लिए बसें नहीं चलेंगी।
छोड़ा जाएगा पानी... प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नालों से दूर रहने की चेतावनी दी है। जल विद्युत परियोजनाओं के बांधों से रविवार को नदी-नालों में पानी छोड़ा जाएगा।