स्वास्थ्य- जिला मुख्यालय कुल्लू के परिधि गृह के साथ लगते ब्रह्मकुमारी केंद्र में रक्तदान शिविर पूर्वाह्न 11:00 से शुरू होगा।
उत्सव- जनजातीय क्षेत्र लाहौल के त्रिलोकनाथ में आयोजित पोरी मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज अपराह्न 02:30 बजे होगा।
आयोजन- उपमंडल बंजार के गुशैणी में माता गाड़ा दुर्गा के सम्मान में हूम पर्व पूर्वाह्न 08:00 बजे से विशेष पूजा से शुरू होगा।
...काम की बात
आवाजाही- पर्यटन नगरी मनाली की परिधि सड़क पर पेवर बिछाने का कार्य किया जाएगा। ऐसे में सड़क परिधि से लाॅग हट तक बंद रहेगी।
नदी-नालों से दूर रहें- प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों से दूर रहने की चेतावनी दी है। जल विद्युत परियोजनाओं के बांधों से शनिवार को नदी-नालों में पानी छोड़ा जाएगा। इससे जल स्तर बढ़ेगा। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वह नदी-नालों से दूरी बनाए रखें।