आयोजन -सदर विस क्षेत्र कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर पूर्वाह्न 11:30 बजे रूजग-नेरी सड़क का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद घूठू बिहाल-ग्रामंग सड़क का भी भूमिपूजन करेंगे।
...
प्रस्थान -ऐतिहासिक मलाणा गांव की यात्रा के बाद राजा घेपन पूर्वाह्न 11:30 बजे लाहौल के लिए प्रस्थान करेंगे। इस यात्रा के दौरान राजा घेपन का नया रथ तैयार किया गया है।
....
ग्राम सभा -गड़सा, जिया, छलाल, लारजी, शरची, श्रीकोट, मझाट, मानगढ़, माशना, वशिष्ठ, शनाग, शलीण, लगौटी, मुहान, रोपा, शिशवी और डीम पंचायतों में पूर्वाह्न 11 बजे से ग्राम सभाएं होंगी।
...
काम की बात
ग्राम पंचायत फनौटी के वार्ड एक, वार्ड दो और वार्ड तीन में 4 अगस्त को पेयजल सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान जमाला फनौटी और बनाला लाइन के स्टोर टैंक फनौटी की सफाई की जाएगी। सभी उपभोक्ता इस्तेमाल होने वाले पानी स्टोर करके रखें। टैंक की सफाई करने के बाद पानी फिर से सुचारु रूप से दिया जाएगा।
-
...
स्वास्थ्य: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू संपर्क नंबर 01902-222350
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्राॅमा सेंटर कमरा नंबर 156 की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 9:30 बजे से डॉ. रीमा घई, अपराह्न 3:30 बजे से डॉ. सम्राट और रात 9:30 बजे से डॉ. शुभम सेवाएं देंगे।
......
ओपीडी समय सुबह 09:30 से शाम 04:00 बजे तक
पुरूष सामान्य (कमरा नंबर 116) डॉ. राजेंद्र कोहली, डाॅ. सुरेंद्र, डॉ. उमेश
महिला सामान्य (कमरा नंबर 309) डॉ. अदिति, डॉ. सृष्टि राणा
मेडिसिन (कमरा नंबर 107) डॉ. नितेश कुमार, डॉ. कल्याण ठाकुर, डॉ नेहा
ऑर्थो (कमरा नंबर 221) डॉ. संतुष्ठ, डॉ. अशोक
त्वचा रोग (कमरा नंबर 106) डॉ. रतन सागर
सर्जरी (कमरा नंबर 220) डॉ. कमल दत्ता, डा. प्रीत
ईएनटी (कमरा नंबर 208) डॉ. ऋतु राणा, डॉ. सुमित वालिया
रेडियोलॉजिस्ट (कमरा नंबर 206) डॉ. पदम नेगी
बाल रोग (कमरा नंबर 143) डॉ. तेंजिन
हेल्प डेस्क (कमरा नंबर 124)-संपर्क नंबर 01902-357791
24×7 खुला रहता है।