बैठक -एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन कुल्लू की मासिक बैठक ढालपुर में पूर्वाह्न 11:30 बजे से होगी।
...
खेलकूद -ढालपुर खेल मैदान में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच सुबह 9 बजे से खेले जाएंगे।
...
परंपरा -देवता श्रृंगा ऋषि अपने हामटा दौरे के दौरान उपमंडल बंजार के खूंदन से जिला मंडी में स्थित टकोली के लिए पूर्वाह्न 11:30 बजे प्रस्थान करेंगे।
...
प्रशिक्षण-ऊझी घाटी के घौड़दौड़ में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान का समापन अपराह्न 3 बजे होगा।
...
काम की बात
बिजली बंद -विद्युत मंडल मनाली में आगामी मानसून के दौरान विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए पीडीएनए निधि के अंतर्गत 33 केवी प्रीणी-पलचान-धुंधी विद्युत लाइन का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। उक्त कार्य के कारण सुबह 9 से शाम 6 बजे तक लाहौल घाटी को मिलने वाली 33 केवी ग्रिड विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति थिरोट विद्युत गृह से उपलब्ध करवाई जाएगी। थिरोट विद्युत गृह से उपलब्ध विद्युत उत्पादन के अनुसार आवश्यकतानुसार लोड बिजली कटौती की जा सकती है।
...
स्वास्थ्य : क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू संपर्क नंबर 01902-222350
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्राॅमा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 9:30 बजे से डॉ. अक्षिता, अपराह्न 3:30 बजे से डॉ. शुभम और शाम 09:30 बजे से डॉ. अमिता सेवाएं देंगी।
...ओपीडी
ओपीडी समय सुबह 09:30 से शाम 04:00 बजे तक
पुरुष सामान्य डॉ. राजेंद्र कोहली, डाॅ. सुरेंद्र, डॉ. उमेश
महिला सामान्य डॉ. अक्षिता, डॉ. अदिति, डॉ. सृष्टि राणा
मेडिसिन डॉ. नितेश कुमार, डॉ. नेहा, डॉ. कल्याण
ऑर्थो डॉ. संतुष्ट शर्मा, डॉ. अशोक
त्वचा रोग डॉ. रतन सागर
सर्जरी डॉ. सम्राट, डॉ. कमल दत्ता
ईएनटी डॉ. ऋतु राणा, डॉ. सुमित वालिया
रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पदम नेगी
बाल रोग डॉ. तेंजिन