फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कड़ाके की ठंड में खुद गढ़ा खेल का मंच

Mon, 05 Jan 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
केलांग में युवाओं के द्वारा स्वयं तैयार किया गया आइस हॉकी रिंक। संवाद
विज्ञापन
केलांग घाटी के युवाओं ने एक महीने की मेहनत से तैयार किया आइस हॉकी रिंक
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा आइस स्केटिंग कोर्स, युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका
युवाओं के शीतकालीन खेल कौशल को निखारने की दिशा में एक सराहनीय पहल
संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग (लाहौल-स्पीति)। स्पीति की तरह अब लाहौल घाटी के युवाओं को भी जल्द आइस हॉकी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
जिला मुख्यालय केलांग में स्थानीय युवाओं ने कड़ाके की ठंड और सीमित संसाधनों के बावजूद खुद ही आइस हॉकी रिंक तैयार कर दिया है। करीब एक महीने से युवा इस कार्य में लगे थे। रिंक तैयार होते ही केलांग में जल्द आइस स्केटिंग का कोर्स शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


आइस हॉकी रिंक युवाओं के शीतकालीन खेल कौशल को निखारने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। युवाओं ने आइस हॉकी रिंक तैयार कर आइस स्केटिंग कोर्स शुरू करने की राह भी प्रशस्त की है। केलांग के बिलिंग नाला से अंदर गुनगशेल के समीप पिलचीमद नामक स्थान पर यह आइस हॉकी रिंक तैयार हुआ है। हालांकि युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने और उन्हें जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से संबंधित क्लब की ओर से अभियान पिछले वर्ष से चलाया जा रहा है। गौर रहे कि इसी तरह का एक आइस हॉकी रिंक स्पीति में तैयार किया जा चुका है। अब लाहौल में आइस हॉकी रिंक तैयार होने से इस खेल के शौकीन युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। इससे भविष्य में वे आइस हॉकी और आइस स्केटिंग जैसे शीतकालीन खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने भी युवाओं की इस पहल की जमकर सराहना की है। माना जा रहा है कि यह प्रयास न केवल केलांग, बल्कि पूरे लाहौल में शीतकालीन खेलों को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केलांग पंचायत प्रधान सोनम जंगपो ने कहा कि क्लब की ओर से आइस स्केटिंग कोर्स से संबंधित जानकारी एवं पंजीकरण के लिए तेंजिन बौद्ध और नवांग नोरबू से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें